लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रत्येक पंचायत के युवाओं को दिया जाएगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण- उपायुक्त

PRIYANKA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 12:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

HNN / चंबा

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा के तत्वाधान में क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया पहल को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जनजातीय भवन बालू में किया गया। कार्यशाला में गैर सरकारी संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिला की प्रत्येक पंचायत से 15 युवाओं चयनित कर आपदा के संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य को बेहतर और सुगम तरीके से किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने तीन दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ताकि किसी भी आपदा के समय आमजन के बचाव के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ गैर-सरकारी संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों की भूमिका भी निभा सके। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में आपदों के जोखिम को कम करने के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला में शिक्षकों को भी आपदा के संबंधित मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इसके अतिरिक्त मिस्त्रीयों को भी भूकंप रोधी इमारत के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि बनाए जा रहे भवन भूकंप रोधी हो। उन्होंने कहा कि आपदा संबंधी कार्यशाला में महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित हो ताकि आपदा के समय उठाए जाने वाले उचित कदमों के बारे में जागरूक रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में भाग लेने वाले विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यशाला में शिमला स्थित आपदा प्रबंधन पर कार्यरत अनुभवी संस्था ‘डूअर्स’ से आए विषय विशेषज्ञ नवनीत यादव और निधि काल्टा ने प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण की विधियों और साथ ही किसी आपदा या दुर्घटना के दौरान जीवन रक्षा से जुड़ी व्यावहारिक दक्षताओं को रोचक तरीकों से सिखाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]