Loading...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे विक्रमादित्य सहित डाला वोट

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। इस दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे। बता दे, सांसद प्रतिभा सिंह अपने बेटे के साथ शनि मंदिर में पहले पूजा-अर्चना करने पहुंची थी। यहां उन्होंने बेटे के साथ पूजा-अर्चना करी और उसके बाद बूथ पर पहुंचकर विक्रमादित्य सहित मतदान किया।

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के दबदबे वाली शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट पर पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। वर्ष 2012 में अस्तित्व में आए इस विधानसभा क्षेत्र में 2012 में पहली बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस के विधायक बने तो वर्ष 2017 के विस चुनाव में उनके सुपूत्र विक्रमादित्य सिंह यहां से जीत कर विधानसभा पहुंचे। इस बार फिर विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में डटे हुए है।