लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश की प्रगति और आर्थिक विकास में उद्योगपतियों का योगदान महत्वपूर्ण: उप-मुख्यमंत्री

PRIYANKA THAKUR | 11 जनवरी 2023 at 11:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन जिले के परवाणू में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा परवाणू उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति और आर्थिक विकास में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

सरकार उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीणविकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सत्ता ग्रहण करने के उपरांत जनहित में अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिए हैं। निर्धन एवं वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष अधिमान दिया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने सीआईआई और उद्योग परिसंघ को आश्वासन दिया कि उद्योगपतियों की सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। परवाणू उद्योग संघ के सदस्यों ने इस क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]