Loading...

प्रदेश के 7 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार…

Ankita • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह शाम घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कि प्रदेश में शीत लहर का भी काफी प्रकोप बढ़ गया। बता दें कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है। सुबह कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी कम रही।

वाहन धीमी गति से सड़कों पर चलने को मजबूर रहे। चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 8 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

हालांकि, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 5-6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर, राज्य मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 9 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।