लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश को प्रधानमंत्री के दौरे से आज तक नहीं हुआ कुछ भी हासिल- बुशहरी

SAPNA THAKUR | 28 मई 2022 at 12:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई 2022 को शिमला आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के नाते प्रदेश कांग्रेस पार्टी उनका स्वागत करती है। नरेंद्र मोदी कई बार इससे पहले भी प्रदेश के दौरे पर आए है परंतु प्रदेश को उनके दौरे से आज तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 70 हजार करोड के ऋण से यह सरकार चल रही है जबकि प्रधानमंत्री ने आज तक कोई भी आर्थिक पैकेज इस प्रदेश को नहीं दिया और अनेकों वायदे जनता के साथ करके गये है परंतु एक भी वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री 2017 में विधानसभा और नगर निगम के चुनाव से ठीक पहले शिमला आए थे जिसमें उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान पर यह घोषणा की थी कि इस प्रदेश को जहां देव भूमि के नाम से जाना जाता है तथा यहां के लोगों की आजिविका सेब व अन्य फलों से चलती है यहां पर पैदा होने वाले सेबों से बनने वाले जूस को 15 प्रतिक्षत अन्य ठण्डे पेय पदार्थ में मिलाया जाएगा तथा बाहर के देशों से आयात होने वाले सेब पर शुल्क बढाया जाएगा ताकि यहां के सेब उत्पादकों को मंडियों में अच्छी किमत मिल सके। मगर दुर्भाग्य इस बात का है कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह घोषणा आज तक पूरी नहीं हो सकी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कहा कि 2014 में जिन वायदों को लेकर मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार केंद्र में बनी आज तक वे वायदे भी पूरे नहीं कर सकी जिसमें पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व खाद्यान वस्तुओं की बढती भारी किमतों के कारण आज देश की जनता पूरी तरह त्रस्त है। भाजपा सरकार ने केंद्र व प्रदेशों में भ्रष्टाचार को लेकर जो जीरो टोलरेंस की बात कही थी आज हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। 2017 में हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जब से भाजपा की सरकार बनी उसी वर्ष निजी क्षेत्र में खुले विश्वविद्यालयों से लाखों झूठी डिग्रियां बांटी गई जिसमें करोडों रूपये का भ्रष्टाचार हुआ जिस पर आज तक यह सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर पाई।

प्रदेश में छात्रवृति घोटाले को लेकर करोडो रूपये का गबन किया गया जिसमें मामला कोर्ट के विचाराधीन है। 2 वर्ष पूर्व देश और प्रदेश में कोविड-19 की माहमारी में जो घोटाला मास्क, सैनेटाईजर व पी-पी किट को लेकर हुआ था जिसमें भाजपा के उस समय के अध्यक्ष को उनके पद से हटाया गया उस मामले में भी आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई और हाल ही में पुलिस पेपर को लेकर जो बहुत बडा घोटाला हुआ है उसमें भी यह सरकार मुख्य आरोपियों को अभी तक हिरासत में नहीं ले सकी जिसके लिये कांग्रेस पार्टी बार-बार पुलिस महानिदेशक को उनके पद से हटाने की मांग कर रही है।

बुशहरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इसकी जांच हाई्रकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की थी जबकि मुख्यमंत्री यह कह रहे है कि हमने मामला सी बी आई को सौंप दिया है। यदि मामला सी बी आई को सौंप दिया गया है तो गठित एस आई टी क्यों अभी तक इस कार्यवाही में लगी है। कांगेस पार्टी को सी बी आई की कार्यप्रणाली पर जरा भी भरोसा नहीं है इसलिए कांग्रेस पार्टी हिमाचल की भाजपा सरकार पर लगे इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]