प्रदेश पुलिस को आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
HNN / शिमला
एनसीआरबी मुख्यालय नई दिल्ली में एनसीआरबी द्वारा 15 और 16 दिसंबर को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस में अच्छे अभ्यास पर एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसमें वीरवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस को आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार दिल्ली में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और डीआईजी सीआईडी क्राइम डीके चौधरी को प्रदान किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने तीसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है।