लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश भर के 20 हजार विद्यार्थियों को दिए जाएंगे लैपटॉप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल…

SAPNA THAKUR | 7 जून 2022 at 7:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 8 जून को मंडी में होने जा रहे राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा संवाद एवं लैपटॉप वितरण समारोह के लिए बुधवार को प्रातः 11 बजे मंडी पहुंचेंगे। वे मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले इस समारोह के मुख्यातिथि होंगे। समारोह में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में जहां मंडी और आसपास के जिलों के श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के लाभार्थी मेधावी बच्चों समेत अन्य विद्यार्थी, शिक्षाविद और अभिभावक पड्डल मैदान में मौजूद रहेंगे, वहीं प्रदेशभर के लाभार्थी विद्यार्थी, शिक्षाविद और अभिभावक वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावी बच्चों से सीधा संवाद भी करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

20 हजार बच्चों को लैपटॉप

बता दें, कोरोना के संकट काल के चलते प्रदेश में पिछले दो वर्षों से यह आयोजन नहीं हो पाया है, अब इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। प्रदेशभर में 20 हजार बच्चों को ये लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इससे जहां बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत होगी, उनकी देखा देखी अन्य बच्चों में भी पढ़ाई में और अच्छा करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]