Loading...

प्रदेश में नए उद्योगों के लिए अब तैयार किए जाएंगे लैंड बैंक-हर्षवर्धन चौहान

Ankita • 18 May 2023 • 1 Min Read

इन्वेस्टर को मौके पर ही जमीन दिखाकर उपलब्ध कराई जाएगी जमीन

HNN/ नाहन

प्रदेश में नए उद्योगों को बसाने के लिए संबंधित विभाग के पास लैंड बैंक होगा। इससे उद्योगपतियों को जमीन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उद्योग विभाग मौके पर ही उद्यमियों को साइट दिखाकर जमीन उपलब्ध कराएगा। ये बात उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही।

वीरवार दोपहर बाद नाहन पहुंचे उद्योग मंत्री ने सर्किट हाउस नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कालाअंब, पांवटा साहिब, ऊना, नालागढ़ और बद्दी में सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। प्रदेश में नए उद्योगों को लाने और निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

पिछली भाजपा सरकार ने इंडस्ट्रियल मीट और रोड़ शो किए। कोई प्रोजेक्ट के एमओयू तक साइन किए, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार लैंड बैंक बनाएगी, ताकि कोई भी उद्योगपति आए तो उन्हें आसानी से जमीन उपलब्ध हो सके।

क्योंकि धारा 118 की प्रक्रिया काफी लंबी है। इससे उद्योगपतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता आ रहा है। प्रदेश सरकार इन्वेस्टमेंट ब्यूरो बना रही है। इसका ड्राफ्ट लगभग फाइनल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदों को चरणबद्घ तरीके से पूरा कर रही है।

सरकार ने ओपीएस लागू किया। 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देनी सरकार ने शुरू कर दी है। अन्य वायदों को भी पूरा किया जा रहा है। इससे पूर्व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का नाहन पहुंचने पर स्वागत किया गया। सर्किट हाउस नाहन में वह अधिकारियों के साथ साथ कार्यकर्ताओं से भी मिले। इससे पहले उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने सलामी भी दी।