प्रदेश में बढ़ रहे आई फ्लू के मामले, आईजीएमसी में रोज़ाना 15-20 मरीज़ पॉज़िटिव
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में रोज़ाना बढ़ रहे आई फ्लू के मामले सभी लोगों के लिए मुश्किलों का कारण बनती जा रही है। प्रदेश में आई फ्लू सबसे ज्यादा मामले राजधानी शिमला के आईजीएमसी से आ रहे है। जहां हर दिन 15-20 मरीज़ों की टैस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आती है।
बता दें कि अब तक आईजीएमसी शिमला से हजार से भी अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। यहां पर आई फ्लू से ग्रसित होने वाले लोगों में ज्यादातर छोटे बच्चें हैं।
जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी डॉक्टरों और लोगों को इसके प्रति सावधानी बरतने की एडवाजरी भी दी गई है।
