Loading...

प्रदेश में बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामले, अब आईजीएमसी में नौवीं मौत

Ankita • 12 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बता दें आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से मीना की मौत हो गई। मीना 50 वर्षीय महिला कोटखाई की निवासी थी। अस्पताल में अब तक इस बीमारी से मरने वालों संख्या नौ पहुंच गई है। इसमें छह महिलाएं, एक बच्ची और दो पुरुष शामिल हैं।

सोमवार को अस्पताल में 24 लोगों को तेज बुखार के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 14 लोग स्क्रब टायफस से संक्रमित पाए गए। इस समय अस्पताल में 968 सैंपल को टेस्ट के लिए भेजे गए है, जिसमें 295 मामलें संक्रमित पाए गए। आईजीएमसी चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल राव ने इस बात की पुष्टि की है।

इस समय अस्पताल में आ रहे ज्यादातर मामलों में महिलाएं है। आईजीएमसी में ज्यादातर मामले शिमला, सोलन और सिरमौर से आ रहे है। अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे है। अस्पताल में अब तक 968 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 295 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।