Loading...

प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था- पवन शर्मा

By Ankita Published: 26 Feb 2024, 6:22 PM | Updated: 26 Feb 2024, 6:22 PM 1 min read

बोले- कांग्रेस पार्टी के विधायक भी अपने आप को कर रहे असुरक्षित महसूस

HNN/ नाहन

श्री रेणूका जी मंडल भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से हिमाचल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के एक विधायक पर जानलेवा हमला किया गया और पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा को भी कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है जो बहुत ही शर्मनाक एवं निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला में सरेआम एक निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। पवन शर्मा ने कहा कि इस घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कड़ा संज्ञान लेने की आवश्यकता है। पवन शर्मा ने बताया कि जब कांग्रेस पार्टी के विधायक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो आम जनमानस का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं जब से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से हिमाचल में नशे का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है।

इस पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक श्री रेणूका जी पवन शर्मा ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ते नशे को रोकने के लिए सरकार को सख्त से सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाया जा सके।