प्रदेश में स्क्रब टायफस के लगातार बढ़ रहे मामले, अब 28 वर्षीय युवती की गई जान
HNN/ शिमला
हिमाचल में स्क्रब टायफस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। स्क्रब टायफस की वजह से कई लोगों की जान जाती ही जा रही है। एक और जहां इस भारी बारिश ने जमकर कहर मचाया है। बाढ़ और भूस्ख़लन ने भी सैंकड़ो लोगों की जान ली है। वहीं स्क्रब टायफस से भी अब मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी शिमला के चौपाल का है, यहां स्क्रब टायफस की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। युवती की उम्र 26 वर्ष है। बता दें अब तक स्क्रब टायफस की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई गई है। बता दें इन सभी लोगों ने आईजीएमसी में ही दम तोड़ा है। उधर, स्क्रब टायफस के बढ़ते मामले देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।