लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गेहूं व जौ की फसलों का होगा बीमा

Ankita | 3 दिसंबर 2023 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

कृषि उप निदेशक डॉ. राजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसल का चयन सरकार द्वारा किया गया है। इन फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गयी है। इस कृषि बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सुखा, बाड़, ओला वृष्टि, फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुक्सान तथा स्थानीयकृत आपदाओं को कवर किया है।

गेहूं की फसल के लिए 60 हजार रूपए तथा जों की फसल के लिए 50 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर बीमा राशि सरकार द्वारा निर्धारित  की है। किसान को गेहूं के लिए 900 रूपए प्रति हेक्टेयर या 72 रूपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि देनी होगी। इसी तरह जौ की फसल के लिए 750 रूपए प्रति हेक्टेयर या 60 रूपए प्रति बीघा प्रीमियम के रूप में किसान को देना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि गेहूं व जौ की फसल उगाने वाले जिला सिरमौर के काश्तकार और बटाईदार सहित सभी किसान अपनी फसल का  बीमा करवा सकते हैं। जिला सिरमौर में रबी सीजन 2023-24 के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी सरकार द्वारा अधिसूचित की गयी है। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया कि वह गेहूं व जौ की फसल का बीमा करवाएं ताकि फसल के नुकसान होने पर  उन्हें उचित मुआवजा मिल सके व उनकी आर्थिकी पर बुरा असर न पड़े I

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]