HNN / चंबा
उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण बढ़ाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। ज़िला में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए उपायुक्त ने 7 मार्च से 13 मार्च तक नगर परिषद , नगर पंचायत और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विशेष अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, मिड -डे मिल वर्कर, मनरेगा वर्कर, ड्राइवर और सामान्य मजदूर को इस योजना के तहत पंजीकृत करना सुनिश्चित बनाया जाए। डीसी राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में सहारा देना है ताकि असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग भी 60 साल की उम्र पार करने पर अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से करने के साथ अपने बुढ़ापे को भी स्वाभिमान के साथ जी सके ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





