लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रधानाचार्य से मारपीट के आरोपी छात्र को दो वर्ष के लिए किया निष्कासित

PARUL | 3 सितंबर 2023 at 10:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में कुछ दिन पहले एक सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र द्वारा प्रधानाचार्य से मारपीट की गई थी। इस मामले के संबंध में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक द्वारा बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि आरोपी छात्र को दो वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा। जिसके बाद आरोपी छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि आरोपी छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ ही नहीं मारे बल्कि गला घोटने तक की कोशिश की गई थी। जिसके बाद वह अपने परिजनों को स्कूल लेकर आया और उन्होंने भी प्रधानाचार्य से मारपीट की। जिसके बाद प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को दर्ज किया और जांच में जुट गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जांच के दौरान प्रधानाचार्य का छात्र पर आरोप सही साबित हुआ। बता दें कि जब यह मामला सोशल मीडिया पर गया तो लोगों ने इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। लोगों का कहना है कि अगर विभाग द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई और छात्र को ऐसे ही छोड़ दिया गया तो आने वाले समय में अन्य छात्र भी इसी प्रकार की वारदात को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले पर कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी छात्र को 2 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। इस कार्यवाही के तहत अब आरोपी छात्र किसी भी स्कूल में दो वर्ष तक दाखिला नहीं ले सकेगा। इस मामले के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा फरमान भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि विभागीय जांच में आरोपी विद्यार्थी ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारने की बात कबूल की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]