HNN/ मंडी
औट के प्रधान की चोरी हुई 34 लाख रुपये की फार्च्यूनर गाड़ी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने फार्च्यूनर गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जोकि हरियाणा के भिवानी जिला से मिली है। बता दें कि सात फरवरी की रात को औट के पंचायत प्रधान भारत भूषण की 34 लाख रुपये की फार्च्यूनर गाड़ी घर के बाहर से चोरी हो गई। गाड़ी को चुराने के लिए भी चोर फार्च्यूनर में ही आए थे।
गाड़ी को चुराने में चोरों ने एक घंटा लगाया था। हाईटेक साफ्टवेयर से गाड़ी को डी कोड किया गया था। उनके खुद के पास फार्च्यनूर गाड़ी होने के कारण साफ्टवेयर की मदद से इसे चुराने में उनको अधिक परेशानी नहीं हुई। गाड़ी के डी-कोड होते ही चोरों ने तुरंत इसके शीशे को तोड़कर सुरक्षा अलार्म को बंद किया और उसके बाद गाड़ी को चुराकर ले गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि चोर सलापड़ के रास्ते पंजाब व वहां से हरियाणा के लिए निकले थे। लिहाज़ा छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल रिकार्ड को भी खंगाला और इनकी मदद से ही चोरों तक पहुंची। पुलिस द्वारा फार्च्यूनर गाड़ी को हरियाणा के भिवानी जिला से बरामद किया।
इसके साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह 25 वर्षीय विजय निवासी भलौट तहसील व जिला रोहतक, नवीन निवासी सुंदरपुर तहसील व जिला रोहतक, सतीश पुत्र कमल सिंह, निवासी बिरन तहसील व जिला भिवानी, राहुल निवासी बाची जिला भिवानी, हरियाणा को गिरफ्तार कर मंडी लाया है। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





