Loading...

“प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम में मौके पर बनाए गए प्रमाण पत्र और शपथ पत्र

PRIYANKA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

“प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन उपमण्डलाधिकारी कार्यालय घुमारवीं के माध्यम से ग्राम पंचायत घण्ढालवी मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार भराड़ी ललित कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओ का निपटारा मौके पर किया गया।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करें, जिससे उनके धन और समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 11 इंतकाल, 18 प्रमाण पत्र,7 परिवार रजिस्टर नकल, 3 शपथ पत्र मौके पर बनाए गए।

इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वस्थ्य, कृषि, कल्याण और पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।