लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, सोना-चांदी सहित नकदी..

SAPNA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 1:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से तो श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंच ही रहे हैं इसके अलावा देश के कोने-कोने से भी श्रद्धालु अखंड ज्योतियों के दर्शन करने मां ज्वालामुखी के दरबार में आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों शारदीय नवरात्र चले हुए हैं जिसके चलते मां का आशीर्वाद प्राप्त करने श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

यहां पहुंच कर न केवल श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं बल्कि माता के चरणों में लाखों का नकद चढ़ावा और सोना-चांदी भी अर्पित कर रहे हैं। ज्वालाजी मंदिर में आश्विन माह के पांचवें नवरात्र में भक्तों ने कुल 888189 रुपये का नकद चढ़ावा माँ को अर्पित किया है। मंदिर अधिकारी तहसीलदार बचित्र सिंह ठाकुर और एसीएफ ज्वालामुखी मंदिर राजेंद्र कुमार ने बताया कि भक्तों ने इसके अलावा 18 ग्राम सोना, 435 ग्राम चांदी और विदेशी करंसी के रूप में 50 ऑस्ट्रेलियन डॉलर भी मां के चरणों में अर्पित किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज नवरात्र के सातवें दिन भी सुबह से ही मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शनों को लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]