Loading...

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

Ankita • 9 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज यानि रविवार को दिल्ली के एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है।

दिल्ली के श्रद्धालु दविंद्र भल्ला ने बताया कि उनकी बेटी की मन्नत पूरी हुई है इसलिए वे सभी परिवार सहित मां ज्वाला के दरबार में 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाने आए हैं। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

छत्र चढ़ाने पर मां ज्वाला का दरबार महामाई के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी संदीप शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा अर्चना करवाई और माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट किया।