लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी के दर्शन करने त्रिलोकपुर पहुंचे खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग

PRIYANKA THAKUR | 2 अप्रैल 2022 at 6:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कल ग्राम पंचायत नावनी में करेंगे जन मंच की अध्यक्षता

HNN / नाहन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने आज सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गर्भगृह में जा कर माता के मूर्ति स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के लोगों की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, त्रिलोकपुर मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त रजनेश कुमार व मंदिर न्यास के अन्य सदस्यों द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री को माता बाला सुन्दरी का स्मृति चिन्ह भेंट किया।खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग कल यानी 3 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10 बजे नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नावनी के मेला मैदान, जमटा में आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जनमंच में ग्राम पंचायत नावनी केे साथ लगती 10 अन्य ग्राम पंचायत जिसमें नेहली धीड़ा, पंजाहल, धगेड़ा,रामाधौण, सेन की सैर, बनेठी, चाकली, देवका पुड़ला, क्यारी व सुरला शामिल हैं, केस्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]