लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में 7000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 19 जनवरी 2022 at 11:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में बीते रोज ज्येष्ठ मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से तकरीबन सात हजार के करीब श्रद्धालु अपने परिवार सहित मां के दरबार पर हाजरी लगाने पहुंचे और सुख समृद्धि की कामना की।

प्रदेश में लगातार फैल रही कोरोना महामारी और कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भी लोगों की आस्था मां के प्रति जरा भी डगमगाई नहीं है। भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई और शाम तक तकरीबन सात हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुजारी विकास शर्मा का कहना है कि ज्येष्ठ मंगलवार के दिन सात हजार श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार पर हाज़री लगाई। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं को कोविड-19 नियमों का भी सख्ती से पालन करवाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]