HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नादौन में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते देर रात अपनी बाजू की नस काट ली। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को टांडा रैफर कर दिया गया है। युवक की पहचान 22 वर्षीय आदिल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 में रह रहे युवक एहसान ने बताया कि वह 20 साल से यहां किराए के मकान में रह रहा है। 2 दिन पहले आदिल भी यहां उसके पास काम के लिए आया था। देर रात एहसान के पास आदिल की मां का फोन आया और उसने आदिल के बारे में पूछा। उसके बाद एहसान जब आदिल के कमरे में गया तो वह दंग रह गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उसने देखा कि फर्श पर खून बह रहा था और आदिल बेहोश पड़ा हुआ था। उसने जब आदिल को उठाया तो देखा कि उसने अपनी बाजू की नस काट ली है। वहीं पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि आदिल ने प्रेम प्रसंग के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है। युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





