लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्लम तोड़ने को लेकर ससुर ने बहु की कर दी पिटाई

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 12:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

करसोग हलके की खील पंचायत के धर्मोड गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। प्लम तोड़ने को लेकर उपजे इस विवाद में चचेरे ससुर ने बहू की पिटाई कर डाली। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार डाक विभाग में कार्यरत बालक राम ने पेड़ से प्लम तोडऩा शुरू किया तो उसकी बहू ने उसे रोक लिया। कहा कि यह पेड़ उनका है तथा वह 15 साल से पेड़ से प्लम की फसल तोड़ रहे है। जिसके बाद चचेरा ससुर तैश में आ गया और उसने बहू को बालों से पकड़ा तथा उससे मारपीट कर डाली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दूसरी तरफ मौके पर मौजूद लोगों ने इसका एक वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, थाना करसोग में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]