HNN / सोलन
एक बार फिर सब्जी मंडी में नींबू की खटास बढ़ने लगी है। तो वही , टमाटर के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। एक सप्ताह पहले की बात करे तो नींबू 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन अब इसके दाम 100 रुपये प्रति किलो चल रहे है। वही , दूसरी ओर सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। सोमवार को बाहरी राज्यों और स्थानीय टमाटर 700 से 900 रुपये की क्रेट बिका।
जिले के 90 फीसदी किसान टमाटर की खेती करते हैं। पिछले वर्ष सीजन की शुरूआत में किसानों को टमाटर के उचित दाम नहीं मिल पाए हैं। इसमें दो से पांच रुपये किलो भी टमाटर बिका जबकि इस बार किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे किसान खुश हैं। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि अभी पानी वाले क्षेत्रों से टमाटर पहुंच रहा है। इसकी खपत जिले में ही हो रही है। अगले सप्ताह तक बाहरी राज्यों को भी टमाटर भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इससे किसानों को और अधिक दाम मिलेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





