फुजियामा सोलर लिमिटेड में भर्ती, 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों को मौका
धर्मशाला क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाते हुए प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर संबंधित रोजगार कार्यालयों में पहुंचकर भाग ले सकते हैं।
धर्मशाला/कांगड़ा
27 से 31 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर होंगे साक्षात्कार
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फुजियामा सोलर लिमिटेड, परवाणु में प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए 27 मार्च को उप रोजगार कार्यालय ज्वाली, 28 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर और 31 मार्च 2026 को जिला रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे से इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
योग्यता और वेतन से जुड़ी जानकारी
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएमवी) निर्धारित की गई है और आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 13,500 रुपये प्रति माह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) साथ लेकर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।