फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/सोलन
जिला सोलन के आद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक फॉयल पेपर पर प्रिंट करने वाली कंपनी प्रकाश पेकवेल में आग लगने की घटना पेश आई है। अग्निकांड में कंपनी की तीन मशीनें जल कर राख हो गई। इस अग्निकांड में कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर को कंपनी में काम चल रहा था। इसी दौरान कंपनी में अचानक ही आग लग गई।
हालांकि कंपनी के वर्कर्स ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को अग्निकांड की सूचना दी। सूचना मिलते ही लीडिंग फायर मैन पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया गया। दो फायर हाईड्रेंट से पानी डाला गया।
जिसके बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग से तीन मशीनरी और कच्चा माल जल गया। हालांकि विभाग की टीम ने तैयार माल को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं लीडिंग फायर मैन पवन कुमार ने बताया कि आग से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि साथ लगती कंपनी को बचाया लिया गया है।