फ्रेंडशिप पीक में लापता हुए पर्वतारोही का आठवें दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
HNN/ कुल्लू
समुद्रतल से 17,490 फीट की ऊंचाई पर स्थित फ्रेंडशिप पीक में लापता हुए पर्वतारोही का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार 8 दिनों तक लापता पर्वतारोही की तलाश की गई बावजूद इसके उसका कोई सुराग न लगने के चलते अब टीम वापस लौट आई है। बता दे, 19 नवंबर को शिमला का पर्वतारोही आशुतोष फ्रेंडशिप पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
जिसके बाद पर्वतारोही को तलाशने के लिए टीमों को मौके की ओर रवाना किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान और एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया बावजूद इसके पर्वतारोही का कोई सुराग नहीं लग पाया।
बीते रोज यानी कि आठवें दिन भी टीमों द्वारा युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया बावजूद इसके पर्वतारोही का कुछ पता नहीं चल सका। रेस्क्यू दल की टीमों के कुछ सदस्य वापस लौट आए हैं जबकि कुछ सदस्य वही रूके हुए हैं जो कि डोगरा स्काउट के जवानों की रेस्क्यू टीम के साथ सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लेंगे।