लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बकरियां चोरी करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 12:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले एक जंगल से 27 फरवरी को 10 बकरियां चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद अब एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगन पुत्र पालू निवासी गांव कुमी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

बता दें कि 27 फरवरी की रात को डोहक जंगल से एक गड़रिये की 10 बकरियां चोरी हो गई थीं। पुरुषोत्तम चंद निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा ने अपनी बकरियों को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया परंतु कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद थक हार कर उसने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया था और अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]