लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी, आधी रात को किया हवन

SAPNA THAKUR | 4 फ़रवरी 2022 at 12:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुप्त नवरात्रों के चलते जिला कांगड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आधी रात को हवन किया तथा मां के चरणों में शीश नवाया। बता दें कि सीएम चन्नी बगलामुखी मंदिर में आते-जाते रहते हैं।

इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी हुई है। बता दें कि सीएम बनने के बाद वह बगलामुखी मंदिर में तीन बार पूजा अर्चना कर चुके है। जानकारी अनुसार सीएम चन्नी बीती रात अपने परिवार के साथ बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे तथा यहां उन्होंने आधी रात को हवन किया। जिसके बाद वह वापिस लौटे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बगलामुखी मंदिर के पुजारी आचार्य दिनेश ने बताया कि सीएम चन्नी मां बगलामुखी मंदिर में 20 वर्षों से माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम ने यहां पूजा-अर्चना की तथा हवन भी किया। बताया कि उन्होंने इस दौरान पंजाब की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]