Loading...

बड़ी राहत: 115 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, जानिए अब कितने रूपये चुकाने होंगे

PRIYANKA THAKUR • 2 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में सिलेंडर के दाम कम होने से कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपये कम हो गए हैं। जिसके चलते अब नवंबर माह में उपभोक्ताओं को 1922 रुपये चुकाने पड़ेंगे। गौरतलब है कि देश-प्रदेश में महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें गिरने से गैस की कीमतों में अब कमी आ रही है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमतें तो कम जरूर हुई हैं लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। घरेलू गैस सिलेंडरो के दाम नहीं घटे हैं। नवंबर में भी घरेलू उपभोक्ताओं को 1155 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।