Loading...

मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मिलीं रजनी पाटिल, सोनिया गांधी की आत्मकथा की भेंट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Mins Ago • 1 Min Read

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश मामलों की प्रभारी एवं पूर्व सांसद रजनी पाटिल ने 16 नवंबर को मैक्लोडगंज में दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। पाटिल ने दलाई लामा को सोनिया गांधी द्वारा लिखित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव’ भेंट की।

धर्मशाला/मैक्लोडगंज

मुलाकात के दौरान रजनी पाटिल ने दलाई लामा से आपसी चर्चा की और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। उन्होंने दलाई लामा से धर्म ज्ञान का उपदेश भी लिया। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Topics: •