Loading...

बद्दी के किशनपुरा में उद्योग में लगी आग, करोड़ों रुपए का नुक्सान

Ankita • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाले उद्योग में अचानक ही आग भड़क उठी। उद्योग में रखी करोड़ों रुपए की मशीनरी व सामान जलकर राख हो गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी में देर रात करीब साढ़े 3 बजे अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बद्दी से 3, नालागढ़ से 2 और एक निजी उद्योग के फायर हाईड्रैंट की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। गनीमत यह रही की अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।