HNN / बद्दी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत वार्ड नंबर-1 में संदिग्ध परिस्थिति में गोली चलने का मामला सामने आया है। यह फायर किस ने किया और क्यों किया यह सवाल अभी पुलिस के लिए भी पहेली बने हुए हैं। वहीं गनीमत यह रही कि रात के समय चली इस गोली का कोई शिकार नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। वही , भवन की तीसरी मंजिल की रसोई की खिडक़ी पर आकर गोली लगी। फायर होने से 15 मिनट पहले ही भवन मालिक शबीर खान की पत्नी रसोई से काम निपटाकर निकली थी।
वहीं, भवन मालिक भी इस फायर के बाद सकते में है। हालांकि उसने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छर्रे कब्जे में लेकर जांंच शुरू कर दी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने शराब के नशे में फायर कर दिया जो कि भवन की तीसरी मंजिल पर आकर लगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोली के छर्रे बरामद कर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक ने इस फायर को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





