लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बम शेल्टर से वापस अपने फ्लैट पहुंची खुशबू और अन्य साथी

PRIYANKA THAKUR | 26 फ़रवरी 2022 at 4:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पूरी रात रूस ने बरसाए गोले, अब हो रही है रुक-रुक कर शैलिंग

HNN / नाहन

रूस के द्वारा यूक्रेन के कीव पर लगातार जारी हमलों के बाद दिन निकलते शांति दर्ज की गई। बीते कल जिला सिरमौर की खुशबू और अन्य हिमाचली छात्रों को भारी बमबारी के चलते जमीनी बम शेल्टर में भेज दिया गया था। इस बाबत कीव से हिमाचल नाउ न्यूज़ को जानकारी देते हुए खुशबू ने बताया कि पूरी रात सैकड़ों लोग अंडर ग्राउंड बम शेल्टर में डरे सहमे रहे। खुशबू ने बताया कि जिस जगह उन्हें रखा गया था वहां पर मोबाइल के सिग्नल भी नहीं थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मगर लगातार हो रहे रॉकेट और बम धमाकों से पूरी राजधानी कांप रही थी। रात भर कोई भी शरणार्थी सो नहीं पाया। खुशबू ने बताया कि सुबह सायरन बजने की आवाज बंद हो गई थी और बम धमाकों की आवाजें भी नहीं सुनाई दे रही थी। जिसके बाद हमें वापिस अपने ठिकानों पर भेज दिया गया। खुशबू ने बताया कि उनके पास अब खाने पीने को लेकर भी धीरे धीरे संकट पैदा हो रहा है। खुशबू ने बताया कि उसके साथ हिमाचल के नौ अन्य छात्र भी थे। फिलहाल हम सभी सुरक्षित हैं, बावजूद इसके हालात अभी भी काफी तनावपूर्ण है।

खुशबू ने एक बार फिर से हिमाचल सरकार व भारत सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द उन्हें यहां से इवेक्युएट किया जाए। खुशबू ने बताया कि जब वह अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे तो चारों तरफ का मंजर बड़ा भयावह था। बहुमंजिला इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। सड़कों पर वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]