बरनोह में स्कूटी ने राहगीर को मारी टक्कर, जख्मी
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के बरनोह में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां स्कूटी की टक्कर से राहगीर जख्मी हुआ है, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। घायल की पहचान सुनील कुमार निवासी कुरियाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने घायल की शिकायत पर स्कूटी चालक मान सिंह निवासी रूपनगर, पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार बरनोह में पैदल जा रहा था।
इसी दौरान हमीरपुर की ओर से आ रही एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।