Loading...

बरोटीवाला के उद्योग में कटिंग मशीन की चपेट में आया कामगार, दर्दनाक मौत

Ankita • 21 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ बद्दी

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां हरिपुर पेपर मील उद्योग में एक कामगार कटिंग मशीन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतक की पहचान महेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रॉक पलपर मशीन पर तीन वर्कर काम कर रहे थे। इस दौरान महेश कटिंग वेस्ट पेपर मशीन में डाल रहा था। जब कुछ देर बाद देखा तो महेश मशीन के पास नहीं था और पेपर भी मशीन में नही जा रहा था।

इसके बाद जब मशीन रोककर देखा तो महेश कटिंग मशीन के अंदर गिर चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्ठि की है।