Loading...

बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर बढ़ा हिमस्खलन का खतरा, पर्यटकों सहित लोगों से..

SAPNA THAKUR • 31 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हिमस्खलन की संभावना के चलते प्रशासन ने भी लोगों सहित पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख न करने की सलाह दी है।

उधर, डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेबलिशमेंट (सासे) मनाली ने मौसम साफ होने पर जगह-जगह हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, कुल्लू के नेहरूकुंड, कुलंग, पलचान, कोठी, रोहतांग पास, सोलंगनाला, धुंधी, व्यासकुंड, साउथ पोर्टल अटल टनल और बंजार, आनी क्षेत्र के जलोड़ीपास में हिमस्खलन हो सकता है।

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के कोकसर, सिस्सू, तांदी, दारचा, सरचू, कीरतिंग, छतडू, लोसर, बातल, सुमदो आदि क्षेत्र में भी हिमखंड और ग्लेशियर गिरने की संभावना है। उन्होंने पर्यटकों सहित आम लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह पहाड़ों की ओर रुख ना करें।