कुल्लू पुलिस की कार्रवाई , भुंतर थाना के दो उद्घोषित अपराधी सैनिक चौक से गिरफ्तार
कुल्लू जिले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। भुंतर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सैनिक चौक के पास से पकड़ा गया।
कुल्लू/भुंतर
पुलिस टीम ने सैनिक चौक के पास की गिरफ्तारी
उद्घोषित अपराधी सेल कुल्लू की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना भुंतर के एक पुराने मामले में वांछित दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सैनिक चौक भुंतर के पास कार पार्किंग क्षेत्र से दबोचा।
2021 के मामले में थे वांछित
पुलिस के अनुसार अभियोग संख्या 74/21 दिनांक 06 अप्रैल 2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 504, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी सौरभ शर्मा (33) पुत्र अशोक शर्मा और गौरव शर्मा (36) पुत्र अशोक शर्मा निवासी गांव शूरड डाकघर खोखन तहसील भुंतर जिला कुल्लू लंबे समय से पुलिस को वांछित थे।
न्यायालय ने घोषित किया था उद्घोषित अपराधी
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय सीजेएम, एल एंड एस कुल्लू द्वारा 27 दिसंबर 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।