Loading...

बर्फबारी-बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत कई मार्गों पर थमी वाहनों की रफ्तार

By Ankita Published: 31 Mar 2024, 12:37 PM | Updated: 31 Mar 2024, 12:40 PM 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चंबा जिला के भरमौर, पांगी में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई।

इससे भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत आधा दर्जन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इससे मार्गों पर लंबा जाम लग गया है।

सूचना मिलने के बाद हाईवे और लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हाइवे और मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया है।

वहीं, उपायुक्त चंबा मुकेश रैप्सवाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को पुनः बहाल करने के कार्यों में टीमें जुट गई हैं।