बल्ली-भटेड़ में फोरलेन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट के तहत जकातखाना के पास बल्ली-भटेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम को कुछ लोगों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किनारे करीब 100 फुट नीचे एक शव पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्वारघाट थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने नीचे उतर कर देखा तो शव सड़ी गली अवस्था में था।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव के एक माह पुराना है। जिसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्यवाही फोरेंसिक विशेषज्ञ के निरीक्षण के बाद की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।