बल्ह घाटी के 49 वर्षीय व्यक्ति की सऊदी अरब में हार्टअटैक से हुई मौत

By PARUL Published: 20 Sep 2023, 1:05 PM | Updated: 20 Sep 2023, 1:05 PM 1 min read

HNN/मंडी

सऊदी अरब में रह रहे हिमचाल प्रदेश के मंडी जिला के एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अब मृतक के परिजनों द्वारा शव को भारत लाए जाने की मांग उठ रही है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय लालमन गांव जड़ोली, बल्हघाटी जिला मंडी के रूप में हुई है। बता दें कि लालमन की मौत को 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उसके शव को वापिस घर नहीं भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, लालमन नौकरी के सिलसिले में पिछले छह वर्षों से सउदी अरब में रह रहा था। वहां पर वह एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। लालमन के बेटे मुकेश ने बताया कि बीते 10 सितंबर को उन्हें पिता के एक सहयोगी का फोन आया और उन्हें बताया कि उनके पिता की हार्टअटैक आने से मौत हो गई है।

तो वहीं कंपनी की ओर से उन्हें इस बात की कोई सुचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा की कंपनी से किसी प्रकार कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। कंपनी प्रबंधन को मैसेज करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल पाया है। इसी बीच बीते चार पांच दिनों से उनके पिता का मोबाइल भी काम नहीं कर रहा है। कंपनी प्रबंधन को मैसेज करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल पाया है।

इसी बीच बीते चार पांच दिनों से उनके पिता का मोबाइल भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे हालातों में लालमन के परिजनों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई है कि पार्थिव देह को वापस लाने में सहयोग किया जाए। बता दें कि लालमन के परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो बेटे हैं। जिन पर लालमन की मौत की सुचना मिलने के बाद से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।