Loading...

बस न बिजली, ना राशन में राहत, जनता पर सिर्फ बोझ की आहटः डा. बिंदल

Shailesh Saini • 27 Aug 2024 • 1 Min Read

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

HNN News नाहन

जिला मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा मंडल नाहन के सदस्यता अभियान-2024 का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अथिति शिरकत की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है।

भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि नाहन मंडल में 121 बूथ हैं, जिसके मुताबिक भाजपा नाहन में 24,200 से अधिक सदस्य बनाएगी। 
बिंदल ने कहा कि अगले महीने एक सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है. इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था. अब एक सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा।
डा. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को न तो नौकरी मिल रही, न महिलाओं को 1500 रुपये. जनता महंगाई से त्रस्त है. इस सरकार में चारों तरफ केवल जनविरोधी फैसलों की आवाज गूंज रही है।

अब बस में राहत है न बिजली में राहत. सीमेंट के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं. यही नहीं राशन भी सरकार ने महंगा कर दिया है.