Loading...

बस स्टैंड घुमारवीं में दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज

PARUL • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के बस स्टैंड पर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुराग निवासी घुमारवीं ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान अपनी कार के साथ खड़े तीन अनजान लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इतना ही नहीं उन्होंने बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया और उसमें तोड़ फोड़ भी की। तो वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने बताया कि वह चंडीगढ़ जा रही थी। जिस दौरान उसका पति और भाई बस स्टैंड पर उसे छोड़ने के लिए आए हुए थे। थोड़ी देर बाद वह दोनों खाना खाने चले गए। जिसके बाद वह बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थी। तभी एक लड़का बाइक पर सवार होकर वहां आया और उससे बतमीजी करने लगा।

तभी उसका भाई और पति भी वहां आ गए। जिसके बाद उस लड़के और उसके दोस्तों ने भाई और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।