HNN/ सोलन
कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपुल के समीप शनिवार सुबह करीब दस बजे बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 3 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बस चालक अनीश ठाकुर निवासी रूडा डाकघर तुंदन कंडाघाट, 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता गांव सिरीनगर कंडाघाट और 30 वर्षीय कुनाल शर्मा पुत्र प्रेमचंद निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है।
जबकि घायलों में रामा शंकर निवासी बिहार, संदीप निवासी थाणा बडोह, रीना निवासी ममलीग शामिल है। बता दें कि आज सुबह सोलन से साधुपुल जा रही निजी बस साधुपुल से दो मोड़ पहले गहरी खाई में गिर गई। बस में चालक, परिचालक समेत कुल सात लोग सवार थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की टीमों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए तुरंत कंडाघाट अस्पताल लाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें शिमला से आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। हादसे में लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक की मौत कंडाघाट अस्पताल लाते समय हो गई। इसी तरह एक अन्य युवक की मौत आईजीएमसी में हुई। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





