लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़- प्रतिभा सिंह

Ankita | 30 दिसंबर 2023 at 4:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सुन्नी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों से खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को कंपनी के साथ साथ प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बांध से प्रभावित किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

आज राजीव भवन में सुन्नी जल विद्युत परियोजना की जिला शिमला व मंडी जन चेतना जागरूकता सयुंक्त संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति के साथ जल्द ही एक और बैठक की जाएगी और इसमें पारित मांगो व प्रस्तावों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त वह जल्द ही इस क्षेत्र का दौरा भी करेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक में संघर्ष समिति ने कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भूमि का मूल्य मुहाल की दर से दिया जा रहा है जो उन्हें कतई मंजूर नही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 2700 परिवार प्रभावित हो रहें है इसलिए उन्हें इस परियोजना में स्थाई रोजगार के साथ साथ उनकी जमीन का बाजार भाव से भूमि का उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

उन्होंने मांग की उनकी जमीन का अधिग्रहण फेक्टर 2 के प्रावधान के तहत मुआवजा निर्धारित किया जाना चाहिए। जो लोग पूरी तरह बेघर हो रहें है उन्हें जमीन के साथ साथ बड़ा घर बना कर दिया जाना चाहिये न कि 2 कमरें का घर। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिये लाडा को शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि इस परियोजना में कोई भी स्पष्टता नही है। इसमें न तो क्षेत्र में स्कूल,अस्पताल खोलने की कोई कही गई है और न ही प्रभावित पंचायतों में सड़क पुलों के निर्माण की कोई बात कही गई है।

बैठक में परियोजना निर्माण के लिये सेवा निवृत्त भू अधिग्रहण अधिकारियों की नियुक्ति पर भी रोष व्यक्त करते हुए संघर्ष समिति ने इन अधिकारियों की जगह स्थाई राजस्व अधिकारियों को नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने इन अधिकारियों की सेवाएं तुरंत खत्म करने या उन्हें यहां से इन पदों से हटाने की मांग की। समिति ने आरोप लगाया कि यह अधिकारी कंपनी के दबाव में प्रभावित परिवारों की समस्याओं को अनदेखा कर रहें है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]