बाइक की चपेट में आने से बरूणा पंचायत के पूर्व प्रधान की हुई मौत
HNN/सोलन
जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ में पंजेहरा-बघेरी मार्ग एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बरूणा पंचायत के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह गोगी (68) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधान ने सड़क पार करने के बाद एक पांव सीढ़ी पर रख लिया था लेकिन तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन हालत नाजुक होने पर उनके परिजन उन्हें पीजीआई ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तो वहीं हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाइक चालक की तलाश की जा रही है।