Loading...

बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घायल

By PARUL Published: 15 Jan 2024, 2:26 PM | Updated: 15 Jan 2024, 2:26 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में नगर परिषद घुमारवीं के तहत हारकुकार में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल की पहचान केसरी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र कुमार निवासी हारकुकार अपने नए मकान की तरफ से पुराने घर की ओर जा रहा था। साथ ही उसकी माता दुकान से सामान खरीद कर सड़क किनारे से घर की तरफ जा रही थी। तभी कुठेड़ा की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला घायल हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राजेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।