लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाइक ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, घायल

PARUL | 18 नवंबर 2023 at 10:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के झंडूता बाजार में बाइक सवार ने एक राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बैहरन की एक महिला झंडूता बाजार गई थी।

बाजार से खरीददारी कर जब वह वापिस घर जा रही तो अचानक बाइक सवार अक्षित ठाकुर निवासी गेहड़वीं जिला बिलासपुर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला को सिर और शरीर में चोटें लगी हैं। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि महिला ने बाइक सवार अक्षित ठाकुर के खिलाफ पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज कराई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अक्षित ठाकुर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]