बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में थाना बंगाणा के तहत ननावीं में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली चालक की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार पुत्र हंसराज निवासी मलांगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही बाइक चालक विशाल ठाकुर निवासी तनोह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अशोक अपनी स्कूटी पर सवार होकर ननावीं से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से अशोक सड़क किनारे नीचे जा गिरा। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे बंगाणा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अशोक को पीजीआई रैफर कर दिया। घायल अशोक ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बंगाणा रविपाल शर्मा ने की है।