लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बागवानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, 1.25 करोड़ रुपये का नुक्सान

SAPNA THAKUR | 28 मई 2022 at 3:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बीते दिनों तूफान चलने से बागवानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। इस बार सेब की फसल में फ्लावरिंग समय से पहले हो गई। जिसके चलते बागवानों को इस बार बंपर फसल होने की भी उम्मीद थी। परंतु बीते दिनों बारिश के साथ तेज अंधड़ चलने से सारी फसल क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे करोड़ों का नुक्सान हुआ है। तेज तूफान चलने के कारण फल जमीन पर गिर गए जिसने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर कर रख दिया।

आपको बता दें कि रामपुर और ननखड़ी के बागवानों को 1.25 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है। सेब और प्लम की फसल पेड़ से झड़ कर जमीन पर बिखर गई। इतना ही नहीं कुछ फलदार पेड़ों की टहनियां भी टूट गई। इससे पहले भी अंधड़ और ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेरा है। वही आज और कल भी मौसम खराब रहने का अनुमान है ऐसे में अगर एक बार फिर से अंधड़ या ओलावृष्टि होती है तो भारी नुक्सान हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, उद्यान विभाग रामपुर के विषय विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी चौहान ने कहा कि फसलों को हुए नुक्सान का आंकलन कर लिया गया है और इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। कहा कि बीते दिनों तूफान चलने से सेब और अन्य फसलों को करीब 1.25 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। कहा कि आने वाले दिनों में भी यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहता है तो नुक्सान का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]